शंखनाद -25-Nov-2024
प्रतियोगिता हेतू
दिनांक: 25/11/2024
शंखनाद
मन को शुद्ध करने वाली,
पवित्र ध्वनि होती है
हृदय को कर देती निर्मल
उज्जवल ध्वनि होती है।
ध्वनि को सुनकर ईश्वर का
अहसास पास होता है।
मन को मिलती शांति
चित शांत होता है।
सकारात्मकता फैल जाती चहुं ओर
प्रकाश ही प्रकाश दिखाई पड़ता है।
जीवन को मिलता भरपूर आराम
आत्मविश्वास से मन भर देता है।
शंखनाद प्रतीक शक्ति का
जो हममें ऊर्जा भरता है।
हम करते अपने काम
शक्ति से मन भर देता है।
जीवन एक चुनौती
करो सामना उसका
शंखनाद से सीखो आगे बढ़ना
करो काम साहस का।
शंखनाद का स्वर
मन में मिठास भर देता है
चाहे आएं कितने भी संकट
हमको पार लगा देता है।
ईश्वर की हम सब संतान
शंखनाद सिखलाता है।
करो सेवा माता पिता की
जिनका आशीर्वाद हमें मिल जाता हैं।
एक उद्देश्य हर प्राणी का
शंखनाद याद दिलाता है।
करो सेवा मानव की,
उद्देश्य जीवन का यही बताता है।
शाहाना परवीन 'शान'...✍️
मुज़फ्फरनगर
Anjali korde
23-Jan-2025 06:06 AM
👌👌
Reply
Arti khamborkar
19-Dec-2024 03:40 PM
amazing
Reply
HARSHADA GOSAVI
06-Dec-2024 11:54 PM
V nice
Reply